नीतीश बोले- विपक्ष में फूट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, संघ मुक्त भारत अकेले नहीं बनेगा
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर एक बार फिर से हमला किया है। नीतीश ने आरोप लगाया है कि रिश्तों में तनाव की वजह कांग्रेस है। नीतीश ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों में फूट के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में भी कांग्रेस ने हमें भरोसे में नहीं लिया।

नीतीश ने कहा कि हमारी छोटी से क्षेत्रीय पार्टी है इसलिए हम 2019 के रेस में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर नहीं चल रही है। नीतीश ने कहा कि संघ मुक्त भारत बिना पूरे विपक्ष को विश्वास में लिए नहीं फलीभूत हो सकता। कांग्रेस अकेले ही विपक्ष में दरार की जिम्मेदार है।
हम गठबंधन नहीं कर पाए
नीतीश ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही हम यूपी , असम में गठबंधन नहीं कर पाए और राष्ट्रपति चुनाव में भी हमें विश्वास में नहीं लिया गया। इससे पहले रविवार (2 जुलाई) को ही नीतीश ने कहा था कि हम किसी के पिछलग्गू नहीं हैं। जो होना होगा सो होगा। हमारा एक ही सिद्धांत है, हमारा सिद्धांत अटल है।
कांग्रेस पर नीतीश ने कहा कि सिद्धांत हम नहीं आप तोड़ रहे हैं। लोहिया जी ने कांग्रेस को सरकारी गांधीवादी कहा था। नीतीश ने कहा कि कांग्रेस ने पहले गांधी और फिर नेहरू के सिद्धांतों को तिलांजलि दी।
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद की टिप्पणी से नाराज है जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में नीतीश पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कुछ लोग, विभिन्न विचारधाराओं वाले होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications