बिहार में भीषण हादसा, JCB और मिनी बस की भिड़ंत में 6 की मौत, मुआवजे का ऐलान
पटना। बिहार के अररिया में एनएच 57 पर नरपतगंज थाना क्षेत्र के पजगछिया के पास सोमवार शाम करीब 7.30 बजे एक मिनी बस और जेसीबी की आमने सामने की टक्कर में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है।

एक महिला मृतक नरपतगंज की मधुरा पश्चिम पंचायत की सोनी देवी पति सुधीर दास है। एक मृतक जेसीबी का चालक बताया जा रहा है। नरपतगंज अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है। चीख पुकार मची हुई है। जानकारी के अनुसार एक मिनी बस सोमवार शाम फारबिसगंज से सुपौल के लिए चली थी।
नरपतगंज बस स्टैंड से करीब पांच किमी पहले उल्टी दिशा से आ रहे जेसीबी से बस आमने सामने की टक्कर हो गई। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications