Bihar Cold Wave : मौत की वजह बन रही कड़ाके की ठंड, ठिठुर कर रात बिता रहे लोग, खाट पर ले जा रहे मरीज़
Cold Wave की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दिन ठंड से मौत की खबरें देखने को मिल रही है। वहीं लोगों का आरोप है कि सरकार की तरफ़ से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।

Bihar Cold Wave : बिहार में सर्दी का सितम जारी है, प्रदेश के विभिन्न जिलों से ठंड की वजह से तबीयत बिगड़ने और मौत की खबर देखने को मिल रही है। ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले का है, जहां सर्दी के सितम से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।र जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में सिलाव अस्पताल में इलाज के दौरान ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि सिलाव थाना क्षेत्र के गणेश बगीचा निवासी सुनील मांझी मजदूरी करने के लिए सोनपुर गया था। सोनपुर से अचानक कॉल आया कि सुनील को ठंड लग गई है।
Recommended Video

अस्पताल के गेट पर ही तोड़ दिया दम
सुनील के परिजन सोनपुर पहुंचे और वहां से ऑटो रिज़र्व कर उसे घर लाया, जिसके बाद इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र से अस्पताल ले जाने के लिए जैसे ही सुनील को बाहर निकाला गया उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल परिसर में ही परिवार वालों ने मातम करना शुरू कर दिया। वहीं अन्य मरीज़ के परीजनों को भी ठंड से मौत का डर सताने लगा।

'इलाज के क्रम में हुई युवक की मौत'
मृतक की मां ने कहा कि हमलोग गरीब परिवार से आते हैं, हमारे पास कोई भी रोजगार-धंधा नहीं है। ईंट भट्टे पर मज़दूरी कर जैसे तैसे ज़िंदगी गुज़ारते हैं। इस बार ना तो सरकार की तरफ़ से कंबल उपलब्ध कराया गया और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा ठंड से बचने के लिए कुठ दिया गया। इस वजह से हम लोगों का पूरा परिवार ठिठुर कर रात बिताने पर मजबूर हैं। सुनील की भी मौत ठंड लगने की वजह से ही हुई है, इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

खटिया पर लोडकर पहुंचाया अस्पताल
आपको बता दें कि ज़िले में अब तक अलग अलग थाना क्षेत्रों में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। और शाम ढलते ही टेंपरेचर 7°C तक पहुंच जाता है और दोपहर तक घने कोहरे की चादर से ढका होता है। आपको बता दें कि ठंड से राहत के लिए आग तापने के दौरान बोर्सी से जलकर कई लोग ज़ख्मी हो गए जिनका इलाज जारी है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज को घर से लाने और अस्पताल से घर तक पहुंचने के लिए फ्री एंबुलेंस व्यवस्था है। इसके बाद भी इलाज के लिए मरीज़ों खटिया पर मरीज को ले जाया जा रहा है। सिलाव थाना क्षेत्र के कडाह बाजार में 60 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम की अचानक ठंड से तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया। ग़ौरतलब है कि करीब 2 किलोमीटर तक खटिया पर लोडकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें: Bihar Weather News: 'सर्दी का सितम' जारी, ठंड से बचाने के लिए भगवान को पहनाए गए गर्म कपड़े












Click it and Unblock the Notifications