CM Nitish ने फिर किया औचक निरीक्षण, जानिए विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन का कैसा था नज़ारा
CM Nitish Kumar Surprised Visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी मोड में एक्टिव नज़र आ रहे हैं। अपने द्वारा उठाए जा रहे क़दम से लोगों को भी चौंका रहे हैं। एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलावर सुबह करीब साढ़े 9 बजे औचक नीरिक्षण करते हुए विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन पहुंचे।
विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देख हर कोई हैरान थी। वहीं अपने-अपने दफ्तर से ज्यादातर मंत्री और अधिकारी ग़ायब देख सीएम भी दंग रह गए। ग़ौरतलब है कि सीएम ने इससे पहले जो औचक नीरिश्रण किया था, तो सभी को वक्त पर कार्यालय में मौजूद रहने की हिदायत दी थी।

सीएम नीतीश कुमार के पहुंचने की ख़बर सुनते ही सबंधति अधिकारी और मंत्री अपने-अपने दफ्तर पहुंचे। सीएम नीतीश ने विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन स्थित विभिन्न विभागों का जायज़ा लिया। सीएम ने शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, आलोक कुमार मेहता(गन्ना उद्योग मंत्री), समीर कुमार महासेठ(उद्योग मंत्री), शीला कुमारी(परिवहन मंत्री) और कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के दफ्तर का नज़ारा लिया।
Recommended Video
ये सभी बिहार सरकार के मंत्री अपने-अपने दफ्तर से गैरहाज़िर थे। वहीं सुनील कुमार (मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री) अपने दफ्तर में मौजूद थे। वहीं अशोक चौधरी (भवन निर्माण मंत्री) अपने दफ्तर से ग़ैर हाज़िर थे। सीएम के दफ्तर में खड़े रहने के दौरान ही वह पहुंच गए और देर से पहुंचने पर सफाई पेश करने लगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के दफ्तर नें गैर हाज़िर रहने पर शिक्षा मंत्री को कॉल करवाया और दफ्तर से गैर हाज़िर रहने की वजह पूछी। वहीं कहा कि हर मंत्री को साढ़े 9 बजे तक किसी भी हाल में दफ्तर पहुंचना ज़रूरी है। सीएम ने कार्यासय से नदारद सभी मंत्रियों को वक्त पर कार्यालय पहुंचने की सख्त हिदायत दी है।












Click it and Unblock the Notifications