Bihar Politics: CM नीतीश शाम तक करें स्टैंड क्लियर, नहीं तो लालू लेंगे बड़ा फैसला, मिले ये संकेत

Bihar Political Crisis: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहसे सियासी जंग शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दांव पेंच के बीच बड़ी ख़बर सामने निकल कर आ रही है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ़ से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना रुख़ साफ करने का अल्टीमेटम मिल चुका है।

राजद ने सीएम नीतीश कुंमार को शाम तक अपना स्टैंड क्लीयर करने के लिए कहा है। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना रुख साफ़ नहीं करते हैं तो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव भी कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार में जारी सियासी भूचाल पर राजद की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया था।

CM Nitish should clear his stand by evening, otherwise Lalu will take a big decision, Bihar Politics

अब बिहार में जब सत्ता परिवर्तन की चर्चा सुर्खियों में है तो राजद की तरफ़ से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अभी सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है। हमने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। चाहे देश में कोई भी समीकरण क्यों ना बने।

राजद प्रवक्ताओं का कहना है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। राजद-जदयू के बीच कोई मतभेद नहीं है। हालंकि राजद नेताओं के बयान से यह ज़रूर लग रहा है कि दोनों दलों के बीच कड़वाहट बनी हुई है। शुक्रवार को राजद सांसद मनोज झा मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा की अभी तक महादठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक है, यह राजद मान रही है।

संशय का जो माहौल बना है, उसे सीएम नीतीश कुमार खुद भी देख रहे हैं। इस तरह सस्पेंस का माहौल बना रहना ठीक नहीं है। इसलिए सीएम नीतीश कुमागर से यह कहना चाहेंगे कि सस्पेंस से पर्दा उठाएं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही गठबंधन के सूत्रधार हैं। इसलिए वह शाम तक इस संशय से रुख साफ़ करें।

गठबंधन को लेकर जनता के बीच संशय से जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। तेजस्वी यादव ने कई जगहों पर झंडा फहराया। इससे यह साफ़ है कि हम लोग सही रास्ते पर हैं, लेकिन संथय का जो माहौल है उसे दूर करना हम लोगों का काम नहीं है। इसलिए सीएम नीतीश कुमार को चाहिए कि इस कंफ्यूज़न को मीडिया के सामने आकर दूर करें।

सूत्रों की मानें तो सांसद मनोज झा ने लालू प्रसाद यादव के कहने पर ही मीडिया में यह बयान दिया है। अगर शाम तक नीतीश कुमार अपना स्टैंड क्लियर नहीं करते हैं तो लालू-तेजस्वी कोई बड़ा फ़ैसला ले सकते हैं। बिहार में सियासी समीकरण को लेकर संभावनाओं की सियासत जारी है, अब देखना यह होगा कि सीएम नीतीश कुमार का क्या रुख होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+