PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में रैली नहीं कर पाएंगे नीतीश कुमार, बिहार CM की वाराणसी रैली रद्द, जानें वजह

Bihar CM Nitish Kumar: विपक्षी एकता इंडिया गठबंधन के मुख्य सूत्रधार और बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश की रैली रद्द हो गई है। जेडीयू नेता नीतीश कुमार की यूपी के वाराणसी में रैली प्रस्तावित थी, जो कि अब टल गई है।

जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उत्तर प्रदेश के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर की सार्वजनिक रैली रद्द कर दी गई है, क्योंकि स्थानीय अधिकारियों ने बैठक के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Bihar CM Nitish Kumar

मालूम हो कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जो यूपी में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं, ने बताया कि वाराणसी के रोहनिया में सीएम नीतीश कुमार की 24 दिसंबर की सार्वजनिक बैठक को जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के दबाव के कारण गुरुवार को उन्होंने हमें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने (कॉलेज प्रशासन) पहले कहा था कि हमें अनुमति दी जाएगी। लेकिन उन्होंने गुरुवार को इससे इनकार कर दिया।

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि यूपी योगी आदित्यनाथ की तानाशाही के अधीन है। हमें वाराणसी में हमारी पार्टी सुप्रीमो की सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति न देना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। हम इसे नहीं छोड़ेंगे। हम जल्द ही सार्वजनिक बैठक की अगली तारीख की घोषणा करेंगे। जेडीयू जल्द ही बीजेपी को बेनकाब करने के लिए यूपी में एक जन संपर्क अभियान शुरू करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए एक ठोस रणनीति तैयार कर रहे हैं।

मालूम हो कि नीतीश कुमार की बनारस में होने वाली रैली को लेकर सभी की निगाहें इस पर थी। बता दें कि रोहनिया की जनसभा में पूर्वांचल क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होना था। रोहनिया वाराणसी का पटेल बहुल विधानसभा क्षेत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+