आम लोगों की तरह लाइन में लगकर सीएम नीतीश ने की मां दुर्गा की पूजा
पटना। नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ निकल पड़ी है। राजधानी पटना से लेकर बिहार के समस्त पूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी माता दुर्गा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान महाअष्टमी के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना के पटन देवी मंदिर पहुंचे और आम लोगों की तरह लाइन में लगकर अपने पूजा का समय आने का इंतजार किया। समय आने के बाद माता के चरणों में सर को झुकाते हुए आशीर्वाद ली तथा राज्य वासियों के अमन चैन की दुआएं मांगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटन देवी ही नहीं गुरुवार की सुबह से शहर के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में जा-जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव के साथ-साथ दर्जनों नेता मौजूद हैं। मां गौरी की पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री बड़ी पटन देवी पहुंचे जिसके बाद वह छोटी पटन देवी मंदिर भी गए।

विभिन्न शक्तिपीठों का दर्शन करने के बाद नीतीश कुमार ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी जी मे पूरी आस्था और विश्वास के साथ अपना शीश नमन कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी तो मंदिर के महंथ ने मुख्यमंत्री को मां की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया।

नवरात्रि के मौके पर पटना में भक्तों का मेला लग गया है जहां बुधवार की शाम से ही लोग राजधानी पटना के विभिन्न पंडालों में जाकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पटना पुलिस हर पूजा पंडालों पर कड़ी नजर रखी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications