Bihar Politics: अल्पसंख्यकों के लिए CM नीतीश कुमार का काम पूरे देश के लिए नज़ीर: बशिष्ठ नारायण सिंह

Bihar Political News: जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य बशिष्ठ नारायण सिंह ने आज पटना स्थित अपने आवास से जदयू नेता एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो. परवेज सिद्दीकी के नेतृत्व में 'अकलियती बेदारी कारवां' को झंडी दिखाकर रवाना किया।

बशिष्ठ नारायण सिंह ने हाजी मो. परवेज सिद्दीकी और उनकी टीम को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि अल्पसंख्यकों के बीच जागरुकता लाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा द्वा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, खासकर अल्पसंख्यक कल्याण के क्षेत्र में हुए कार्यों को जन तक पहुंचाया जा रहा है।

CM Nitish Kumar work for minorities is an example for the entire country: Bashistha Narayan Singh

सीएम नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण उत्थान के लिए बिहार में जो किया वह पूरे देश के लिए नजीर है। अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन हुआ, अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के लिए राज्य स्तर पर स्वतंत्र निदेशालय की स्थापना हुई।

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम द्वारा अल्पसंख्यकों के स्वरोजगार हेतु ऋण की व्यवस्था। ये तमाम कार्य नीतीश कुमार ने ही किए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जो बजट 2004-05 में मात्र 3.45 करोड़ रु. था, वो 2022-23 में 200 गुणा से भी अधिक बढ़कर 700 करोड़ रु. हो गया।

बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में तालीमी मरकज द्वारा अल्पसंख्यक बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था, मदरसों का आधुनिकीकरण, अल्पसंख्यक समाज की बेटियों के व्यावसायिक कौशल के लिए कार्य किया गया।

'हुनर एवं औजार' कार्यक्रम, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत यूपीएससी एवं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 1 लाख एवं 50 हजार की प्रोत्साहन राशि, उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की लम्बी फेहरिस्त है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में साम्प्रदायिक दंगे की एक भी घटना नहीं हुई और कब्रिस्तानों की घेराबंदी जैसे कार्य मील के पत्थर साबित हुए।

हाजी मो. परवेज सिद्दीकी ने कहा कि अकलियतों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा हिमायती कोई नहीं। 'अकलियती बेदारी कारवां' के तहत अकलियतों के जीवन-स्तर को सुधारने और उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने वाली तमाम योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी।

अकलियतों जागरुक किया जाएगा। पहले चरण में यह यात्रा सीमांचल के चार जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+