देश का पहला म्यूजियम बिनाले आज से होगा शुरू, बिहार दिवस के मौके पर सीएम करेंगे उद्घाटन

पटना। बिहार में देश का पहला म्यूजिम बिनाले 22 मार्च यानी कि आज से शुरू होगा। बता दें कि इस बिनाले से दुनिया के कई नामचीन संग्रहालयों के साथ देश के 13 ख्यात म्यूजियम अपनी खूबियों और विशेषताओं के साथ जुड़ेंगे। कला प्रेमी कहीं से भी दुनिया के किसी कोने से ऑनलाइन इसका आनंद ले सकते हैं और बिहार संग्रहालय पहुंचकर भी इस उत्सव में शिरकत कर सकते हैं।

CM nitish kumar will inaugurate first museum binale on bihar day

बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च को इस सात दिवसीय समारोह का उद्घाटन शाम को चार बजे सीएम नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से ऑनलाइन करेंगे। उनके साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी और कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन संबोधित करेंगे। उद्घाटन के दौरान बिहार म्यूजियम में बिहार संग्रहालय के नोडल और सीएम के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, संग्रहालय निदेशक दीपक आनंद समेत अन्य आमंत्रित लोग मौजूद रहेंगे। मौके पर बिहार म्यूजियम बिनाले को लेकर खासतौर से तैयार बिहार, भारत और विश्व संग्रहालय संग्रह उत्सव नामक काफी टेबुल बुक का भी विमोचन होगा।

बता दें कि बिहार दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि "बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं"। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बिहार दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+