Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर CM नीतीश कुमार ने कहा- इस कानून की कोई आवश्यकता नहीं है

पटना। बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सत्तारुढ़ दल में शामिल भाजपा और जदयू के बीच तकरार जारी है। एक तरफ जहां भाजपा के नेता बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे हैं। वहीं जदयू के नेता लगातार इसी कानून की मांग की खारिज कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कहा कि महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना "जनसांख्यिकीय विस्फोट" को नियंत्रित करने का उनका तरीका है। मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षित महिला निर्णय लेने के लिए सशक्त महसूस करती है।

cm nitish kumar statement on population control law

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा की मांग को खारिज करते हुए साफ-साफ कह दिया है कि बिहार में इस कानून की कोई आवश्यकता नहीं है, अगर कोई राज्य इसे लागू करता है, तो हमें इससे कोई मतलब नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम पहले से इसको रोकने को लेकर काम कर रहे हैं। अगर पत्नियां पढ़ी होंगी तो प्रजनन दर अपने आप घटेगी। पहले बिहार में प्रजनन दर 4 प्रतिशत था, जो अब 3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। आने वाले समय में यह 2 प्रतिशत पर आ जाएगा।

Recommended Video

    Lok Sabha में BJP MP Sanghmitra Maurya ने अपनी ही पार्टी पर क्यों उठाए सवाल? | वनइंडिया हिंदी

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुमार ने कहा, "हमने बहुत पहले देखा था कि जिन परिवारों में पत्नी ने हाई स्कूल से आगे पढ़ाई की है, वहां प्रजनन दर स्वस्थ थी। इसलिए हमने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहन दिया है। यह हमारे लिए आगे का रास्ता है।"

    वहीं भाजपा के नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बुधवार को दिल्ली में फिर कहा है कि पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बन जाए फिर जो गिनती करनी हो वो कीजिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पहले जनसंख्या कानून बनना चाहिए उसके बाद ही जाति आधारित जनगणना की बात होनी चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+