मंत्री मुकेश सहनी के बचाव में उतरे CM नीतीश कुमार, कहा- इस मामले में मैं बात करूंगा

पटना। बिहार में नीतीश सरकार के सहयोगी पार्टी वीआईपी कोटे के मंत्री मुकेश सहनी की बर्खास्तगी को लेकर विपक्ष अड़ गया है। शुक्रवार को विधानसभा की कार्रवाई के दौरान पशु और मतस्य पालन मंत्री मुकेश सहनी का मामला एक बार फिर जोर-शोर से विपक्ष ने उठाया। सदन में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकारी कार्यक्रम में मंत्री खुद ना जाकर अपने भाई को भेजने का मामला उठाया। इस मामले में खुद सहनी का बचाव करने के लिए सीएम नीतीश कुमार सामने आए। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन यह आश्चर्यजनक मामला है।

cm nitish kumar statement on minister mukesh sahani

सीएम नीतीश ने कहा कि पेपर में छपा मामला सही है तो मैं देखता हूं, इस मामले में मैं बात करूंगा, पूरे मामले की जानकारी लूंगा। सीएम नीतीश ने कहा कि ऐसी बात नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विधान परिषद में विपक्ष ने मंत्री मुकेश सहनी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इसके चलते प्रश्नकाल 15 मिनट के लिए बाधित हो गया। सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भाकपा माले के विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर कटिहार जुट मिल, रीगा चीनी मिल समेत सभी मिलों को चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर सभी मिलों को दोबारा चालू करने की मांग की। इसके साथ ही माले विधायकों ने जमीन का बंदरबांट रोकने, किसानों को उनकी जमीन वापस करने, स्वयं सहायक समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि विधानसभा में आज उद्योग विभाग के बजट पर चर्चा होनी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उद्योग विभाग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+