सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा, कहा- वह जल्द मिलने के लिए बुलाएंगे

पटना। जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो मैंने चिट्ठी लिखी थी, वो पीएम को मिल गई है। अब इसको लेकर कोई हड़बड़ी नहीं है। जब उन्होंने चिट्ठी स्वीकार कर लिया है तो वो बुलाएंगे भी। हम इसका इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से केवल बिहार को ही फायदा नहीं होगा बल्कि अन्य राज्यों को भी इससे लाभ होगा। हमें उम्मीद है कि पीएम हमारी बातों को सुनेंगे और उस पर विचार करेंगे। हम वेट करेंगे, कोई नई बात नहीं कहेंगे। प्रधानमंत्री को जब समय मिलेगा, वो समय देंगे।

cm nitish kumar statement on letter of cast wise census to pm modi

नीतीश कुमार ने कहा कि अभी अकेले जातीय जनगणना कराने पर कोई विचार नहीं हुआ है। कई राज्यों ने जातीय जनगणना कराया है, लेकिन जब तक PM से बात नहीं हो जाती इस पर विचार नहीं करेंगे। जो भी निर्णय होगा, सब मिलकर लेंगे। सबकी सहमति से निर्णय लेंगे, लेकिन वो आगे की बात है। अभी फैसला केंद्र सरकार को लेना है। 2011 में जो जनगणना हुई थी। उसकी रिपोर्ट ठीक नहीं आ पाई थी। इसलिए उसका कोई मतलब नहीं है'।

JDU में कोई गड़बड़ी नहीं

वहीं जब पत्रकारों ने पार्टी में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां सब कुछ ठीक है। कोई गड़बड़ नहीं है। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर आए तो उनका स्वागत किया गया, तो कोई केंद्र में मंत्री बनकर आ रहा है तो कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं। जदयू में कोई शक्ति प्रदर्शन जैसी बात नहीं है। इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं कि मतभेद है। यह भ्रम है। हम प्रेसिडेंट थे तो आरसीपी सिंह को बनाए, जब वो मंत्री बन गए तो उन्होंने ललन सिंह को बनाया। यहां कोई मतभेद नहीं है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+