बिहार: रिक्शे पर सैर करते हैं CM के प्रधान सचिव, वरिष्ट IAS सिद्धार्थ की सादगी के दीवाने हुए लोग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव होने के बावजूद एस सिद्धार्थ सादगी भरे अंदाज़ में अकसर नज़र आ जाते हैं। रिक्शे पर सैर करने वाली तस्वीर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
पटना,23 अगस्त 2022। बिहार में कई ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिनकी सादगी के लोग क़ायल हैं। आईएएस अधिकारियों के ईशारे पर गाड़ियों की लाइन लग सकती है। लेकिन फिर भी कुछ अधिकारी अपनी सादगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आपने कई ऐसे अधिकारियों को देखा होगा जिन्होंने बिना लश्कर और सुरक्षाकर्मियों के घूमते हुए नज़र आ जाते हैं। इसी क्रम में बिहार कैडर 1991 बैच के वरिष्ठ आईएस अधिकारी एस सिद्धार्थ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह बिना सुरक्षाकर्मियों के रिक्शे पर सैर करते हुए नज़र आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव भी हैं। लोग एस सिद्धार्थ की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।

रिक्शे पर सैर करने वाली तस्वीर वायरल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव होने के बावजूद एस सिद्धार्थ सादगी भरे अंदाज़ में अकसर नज़र आ जाते हैं। रिक्शे पर सैर करने वाली तस्वीर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों की काफी प्रतिक्रिया भी आ रही है। लोगों का कहना है कि उनके एक कॉल पर गाड़ियों की लाइन लग सकती है लेकिन फिर भी वह सादा जीवन गुज़ारना पसंद करते हैं। अकसर तो यही देखा जाता है कि आईएएस अधिकारी लाव लश्कर के साथ ही कहीं निकलते हैं। लेकिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ ने सादगी की मिसाल पेश की है।

सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं एस सिद्धार्थ
बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ इससे पहले भी कई बार सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आ चुके हैं। वह कभी साइकिल चलाते हुए सड़क पर नज़र आ जाते हैं, तो कभी सड़क किनारे गोलगप्पे का का ज़ायका लेते हुए दिख जाते हैं। यही नहीं वह सैर करने के लिए भी बिना सुरक्षा गॉर्ड के ही अकेले सड़कों पर निकल जाते हैं। इनकी सादगी के किस्से हर किसी की ज़ुबान पर है। एस सिद्धार्थ हर मौसम में ज़्यादातर सफेद शर्ट और काले पैंट में ही दिखते हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं। इसके साथ ही इन्हें कैबिनेट और वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है।

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही तस्वीर
बिहार के ईमानदार और सरल अधिकारियों में एस सिद्धार्थ का नाम शुमार किया जाता है। ग़ौरतलब है कि प्रदेश के विकास और जनता के हित में कारगर क़दम उठाने के लिए हमेशा ही एस सिद्धार्थ की दिलचस्पी रहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एस सिद्धार्थ भी शनिवार को सुखाड़ का सड़क मार्ग का जायज़ा लेने पटना से मुंगेर गए थे। सीएम नीतीश कुमार के साथ पटना वापस लौटन के बाद उन्हें मौक़ा मिला वह स्ट्रीट फूट का ज़ायका लेने रिक्शे से ही पटना की सड़कों पर निकल पड़े। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। एस सिद्धार्थ की तस्वीर देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि यह अधिकारी सादगी की मिसाल हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: दिहाड़ी मज़दूर को आयकर विभाग ने थमाया क़रीब 38 लाख का नोटिस, सदमे में पूरा परिवार












Click it and Unblock the Notifications