सीएम नीतीश ने राजगीर में स्काई वॉक ग्लास ब्रिज का किया उद्घाटन, देखें PHOTOS
पटना। बीते शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया। बता दें कि राजगीर की जू-सफारी में 20 करोड़ की लागत से यह स्काई वॉक ग्लास ब्रिज बना है। एक बार में इस ग्लास स्काई वॉक पर 20 से25 लोग घूम सकेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने नेचर सफारी का उद्घाटन किया। उन्होंने नेचर सफारी में बने ग्लास ब्रिज का मुआयना भी किया। उनके साथ मंत्री और अधिकारी भी ग्लास ब्रिज पर पहुंचे थे।
Recommended Video

ग्लास ब्रिज के अलावा और भी कई आकर्षण कें केंद्र
जब कभी आप इस ग्लास ब्रिज पर घूमेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप जंगलों के ऊपर चल रहे हैं। ब्रिज में लगे पारदर्शी ग्लास की मजबूती की भी जांच की गई है। इसपर चलना जरा भी जोखिम नहीं है। राजगीर के इस सफारी में ग्लास ब्रिज के अलावा संस्पेंशन ब्रिज, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी रेंज, एडवेंचर पार्क, बटरफ्लाई जोन, वुडेन ब्रिज, चिल्ड्रेन पार्क, रोप साइकिलिंग के अलावा कई आकर्षण हैं।

देश में पहला ग्लास स्काई वॉक
यहां के सेफ रोपवे पर आप निडर होकर सपरिवार बैठ कर सैर कर सकते हैं। अब तक केवल एक व्यक्ति ही इस रोपवे पर बैठ सकता था पर अब इसे 8 सीट वाला रोपवे बना दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह देश में पहला ग्लास स्काई वॉक है। इसको लेकर कुछ दुविधा थी कि वह दूसरा हो सकता है, लेकिन तथ्य यह है कि हर जगह जिसकी चर्चा हो रही है, वह देश का एकलौता ग्लास स्काई वॉक है।

सीएम ने कहा कि सुरक्षा के इतंजाम किए गए हैं
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'जू (चिड़ियाघर) सफारी' का उद्घाटन भी जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के इतंजाम किए गए हैं और ग्लास स्काई वॉक पर एक साथ कितने लोग जा सकते हैं, इसकी संख्या भी सीमित की गई है। उन्होंने कहा कि नेचर (प्राकृतिक) सफारी दिन के समय होगी और यहां आने वाले लोगों को इस इलाके में जाने के लिए टिकट लेना होगा।












Click it and Unblock the Notifications