CM नीतीश कुमार ने चुनाव को लेकर दिया बयान, भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मांग लिया इस्तीफ़ा?
Politics On Lok Sabha Elections: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं जल्द चुनाव होने के लेकर भी पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर शिवसागर रामगुलाम के जन्मदिन के राजकीय समारोह हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज मंत्री और नेता मौजूद रहे।
समारोह के बाद मीडिया से मुख़ातिब होते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ने लोकसभा चुनाव और बिहार में विधानसभा चुनाव जल्द कराने पर प्रतिक्रिया दी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव जल्दी हो जाए तो बेहतर होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव कराने का अधिकार केंद्र सरकार का है, चुनाव के लिए हम हर वक्त तैयार हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मीडिया के सामन अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि 'इंडिया गठबंधन' पूरी तरह से एकजुट है, इसमें किसी को भी किसी प्रकार का शक नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें कि इससे पहले भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही लोकसभा चुनाव होने की संभावना जता चुके हैं। ग़ौरतलब है कि उन्होंने पहली बिहार विधानसभा चुनाव जल्द कराने की बात कही है। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झंझारपुर (मधुबनी) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जल्द बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, भाजपा जीत दर्ज करेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पलटवार किया है, उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मुखातिब होते हुए चुनौती भरे लहज़े में कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार 'महागठबंधन सरकार' से इस्तीफ़ा दें देंगे, तो जल्द ही बिहार में चुनाव होंगे। अमित शाह के बाद सम्राट चौधरी के बयान से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। वही चर्चा तेज़ हो गई है कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी जल्द हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications