Bihar News: CM नीतीश कुमार ने गिनाई उपलब्धि, सहयोगी दलों के कार्यकाल पर उठने लगे सवाल, जानिए

CM Nitish Kumar,Bihar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां अपनी पकड़ मज़बूत करने में जुटी हुई हैं। वहीं विकास कार्य और ख़ुद को बेहतर बताने की भी होड़ मची हुई है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा बयान दे दिया कि उनके सहयोगी दलों पर ही सवाल उठने लगे हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू-राबड़ी के शासनकाल पर सवाल उठा दिया है। उन्होंन पटना में कार्डियोलोजिकल सोसाइटी आफ इंडिया की बिहार इकाई के वार्षिक सम्मेलन के दौरान अपने शासनकाल की तारीफ़ की। डॉक्टरों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार अपनी उप्लब्धियों को गिना रहे थे।

CM Nitish Kumar enumerated his achievements, political gossips started on CM Statement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिस वक्त हमने काम करना शुरू किया था, उस वक्त बिहार के क्या हालात थे। PMCH से लेकर IGIMC के हालातों को बयान कि उस वक्त कितना बुरा हाल था। जब वह बिहार के मुखिया बने तो हालात सुधरे। सीएम नीतीश कुमार के बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। सीएम नीतीश कुमार के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में अपनी तारीफ़ करते हुए राबड़ी-लालू के कार्यकाल को सवालों के घेरे में लिया है। वहीं इस मामले भाजपा नेता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में गए हैं। भाजपा के विकास कार्यों को देखकर रह रहकर उन्हें टीस मारता है।

बिहार में नीतीश सरकार में जब भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री थे, तो उनके कार्यकाल स्वर्णकाल था। यही बात नीतीश कुमार को खा रही है कि, आज लुटेरों के हाथों में यह स्वास्थ्य व्यवस्था पड़ी हुई है। हर जगह अराजकता और भ्रष्टाचार है। आज नीतीश कुमार को याद आ रही है कि भाजपा के साथ शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग का कार्यकाल स्वर्णकाल था।

राजद प्रवक्ता शाक्ति सिंह यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में स्वास्थ व्यवस्थाओं को काफी हद तक सुधारा है। भाजपा के कार्यकाल में क्या हालात थे, यह प्रदेश के सभी लोग जानते हैं। अनुमंडल से लेकर जिला अस्पताल तक की तेजस्वी यादव ने तस्वीर बदल दी है। जो पहले था वह अभी नहीं है, जो अभी है वह पहले नही था।

नीतीश कुमार के बयान के पर सियासत तेज़ होने पर जदयू प्रवक्ता सुनली सिंह ने कहा कि किसी के शासनकाल पर टिप्पणी नहीं की गई है। नीतीश कुमार के शासनकाल में शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुए हैं। इसे कोई नकार नहीं सकता है। अब स्वास्थ्य व्यावस्थाओं मे काफी सुधार हुआ है। अपनी उपलब्धी गिनाना किसी पर टिप्पणी करना थोड़े ही होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+