Bihar Politics: नीतीश कुमार ने अकलियत समाज को विकास के मुख्य धारा से जोड़ा- उमेश सिंह कुशवाहा
Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। राजनीतिक पार्टियां अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है। वहीं जदयू भी पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो. परवेज सिद्दीकी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोगों ने ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ली। वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता बिहार के 13 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं।

नीतीश कुमार ने अपने शाशनकाल में अकलियत समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। साथ ही उन्होंने सामाजिक सद्भाव को एक पहली प्राथमिकता दी है। बीते 18 वर्षों के कार्यकाल में बिहार के अंदर एक भी सम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। फिरकापरस्त ताकतें सामाजिक सद्भाव को खत्म करना चाहती है।
हमें ऐसे लोगो से सचेत रहना है। देश की मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक है। हमारे नेता ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। उसे साकार करने के लिए हमें एकजुट होना होगा। भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
राज्यसभा सांसद शिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि देश की धर्मनिरपेक्षता और संविधान खतरे में है। ये हमारे लिए बड़ी चुनौती है। भावनात्मक मुद्दों के आड़ में समाज को बांटने का खेल चल रहा है। हमें इस बात पर ध्यानकेंद्रित करना होगा की देश का युवा भाजपा के झांसे में ना आए।
वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार की महिलाओं को पंचायती राज में 50 फ़ीसदी आरक्षण देने का काम किया। अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान में नीतीश कुमार ने जितना काम किया उतना बिहार के किसी अन्य मुख्यमंत्री ने नहीं किया।
तालीमी मरकज सहित कई अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त किया। हमारे नेता नीतीश कुमार ने आने वाले संकटों को महसूस किया और देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट कर इंडिया गठबंधन को आकार दिया। इंडिया गठबंधन देश की आवश्यकता थी।
इसका बीजारोपण हमारे नेता ने पटना में किया। जनता दल यूनाइटेड धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। हमने विरासत को सुरक्षित रखने का काम किया है। हम विकास को एजेंडा में रखकर चलने वाली पार्टी है। जिन लोगों को देश को आज़ादी दिलाई। उसे हम आदर्श मानते हैं।
परवेज सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समुदाय के हितों का ख्याल रखते हैं। उनके शासनकाल में बिहार का अल्पसंख्यक विकास की मुख्य धारा से जुड़ा है बल्कि खुद को सुरक्षित भी महसूस करता है। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए नॉर्थ इंडिया का सबसे सुरक्षित राज्य बिहार है।
इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हम सब मिलकर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे। परवेज सिद्दीकी ने कहा मौजूदा देश में जो सरकार वह फासिस्ट सरकार है। देश में मुसलमानों को उनका लिबास, दाढ़ी, खाना और भाषा देखकर उहत्या कर दी जाती है।
देश में ऐसी ऐसी कानून लाने की कोशिश करती है, जैसे यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएए, एनआरसी, वक्फ बोर्ड हटाने की कोशिश, इससे यह साबित होता है मुसलमानों के अधिकार कब्रिस्तान, मजार, मस्जिद सब पर आपका अधिकार है। मस्जिद हो या मदरसा हो, कब्रिस्तान या खानका हो, सब मुसलमान की वक्फ की हुई जमीन पर बनी हुई है।
देश की फासिस्ट सरकार इसे अपने हाथों में लेना चाहती है, और इसी सब को देखते हुए हमारी मोर्चा चाहती है कि, जिस तरह से बिहार का मुसलमान खुद को सुरक्षित महसूस करता है। इस तरह देश का मुसलमान सुरक्षित महसूस करें और तभी मुमकिन हो सकता है जब केंद्र की बागडोर एक मजबूत योग्य सेकुलर नेता नीतीश कुमार के हाथों में हो।












Click it and Unblock the Notifications