CM नीतीश कुमार ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने का बताया तरीका, अधिकारियों के साथ की बैठक
पटना। सीएम नीतीश कुमार शराबंबदी को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि बड़े शहरों के शराब माफिया को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। जिला स्तर पर बड़े-बड़े आरोपितों पर पुलिस अधीक्षक खास नजर रखें और तेजी से कार्रवाई करें। जेल से बाहर निकले शराब माफिया की हर गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। शराब पीने वालों के साथ-साथ शराब के धंधेबाजों पर भी पूर्ण रूप से नकेल कसी जाए। शराब के धंधे में लिप्त कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाए।

सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में इंटरनेट मीडिया और अन्य प्रचार तंत्रों के जरिये जागरुक करें। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शराब माफिया की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ ही रही कार्रवाई के बारे में भी लोगों को बताएं।
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि हर रोज जमीनी स्तर पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट लें। प्रतिबद्ध होकर निरंतर अभियान चलाते रहें ताकि कोई बच नहीं पाए। मुख्यालय स्तर से भी लगातार इसकी समीक्षा होती रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब से जुड़ी सूचनाओं के लिए जो कॉल सेंटर बने हैं, उन्हें ठीक ढंग से कार्यरत रखें। शिकायत मिलने पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications