विपक्ष को मिला नीतीश कुमार का साथ, बोले- होनी चाहिए पेगासस मामले की जांच

पटना। लगातार संसद में पेगासस जासूसी मामले को लेकर चल रहे हंगामे के बीच विपक्ष को बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार का साथ मिला है। पेगासस जासूसी मामले को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जांच की मांग की है। बता दें कि बीते 19 जुलाई को जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार से पेगासस जासूसी मामले को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने इसे बेकार की बातें बताते हुए कहा कि किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ये गलत है। यह सब गंदी बात है, सब फालतू चीज है, किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है।

Recommended Video

      Pegasus Spyware: Bihar CM Nitish Kumar ने पेगासस मामले पर की जांच की मांग | वनइंडिया हिंदी
      cm nitish kumar demands probe in pegasus spyware case

      पेगासस जासूसी को लेकर संसद में गतिरोध जारी

      इन दिनों संसद के मौजूदा सत्र में पेगासस जासूसी मुद्दे पर दोनों सदनों की कार्यवाही ठप है। पेगासस पर सरकार की ओर से बहस के लिए तैयार ना होने के बाद मंगलवार को एक बार फिर विपक्षी दल बैठक करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्ष के 14 से ज्यादा दल शामिल होंगे। कांस्टीट्यूशन क्लब में सुबह 9 बजे ये बैठक होगी।

      बता दें कि संसद का मानसनू सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ था लेकिन पेगासस के मुद्दे पर विपक्ष की जांच की मांग और सरकार के इस पर राजी ना होने के चलते संसद में बहुत कम बहस हुई है। सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध के चलते दोनों सदनों, राज्‍यसभा और लोकसभा में लगातार कार्यवाही टल रही है। बीते हफ्ते भी इसको लेकर विपक्ष के 14 दलों ने बैठक की थी, अब एक बार फिर विपक्षी दल मिलने जा रहे हैं।

      वहीं आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। एआईएमआईएम नेता ने सवाल किया है कि पेगासस मुद्दे पर चर्चा न कराकर मोदी सरकार आखिर क्या छिपाना चाह रही है?

      जानिए किन राज्यों में पेगासस जासूसी मामले को लेकर बैठाई गई है जांच

      पेगासस जासूसी मामले को लेकर गैर भाजपा वाली राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर घेर रखा है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने भी एक आयोग का गठन किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+