Lalu Yadav CBI Chargesheet: लालू के बचाव में उतरे CM नीतीश, बोले- 'हम एक हुए इसलिए ऐसा हो रहा'

CM Nitish Kumar defended ally Lalu Prasad Yadav: सीबीआई की तरफ से जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। जिसको लेकर एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा गई है। लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव और उनके परिवार का बचाव किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग एक हो गए हैं, यही वजह है कि भाजपा की तरफ से यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा मैंने देखा है, कुछ भी नहीं है।

Recommended Video

    Lalu Yadav के बचाव में उतरे CM Nitish Kumar, CBI ने फाइल की Chargesheet | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    nitish kumar on lalu cbi case

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 5 साल पहले क्या हुआ था? हम आरजेडी से अलग हो गए थे, हमने वहां से सबकुछ देखा। वहां कुछ भी नहीं है। अब जब हम फिर भाजपा से अलग हो गए हैं, तब फिर वो वही कर रहे हैं। नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उन्हें (BJP) जो अच्छा लगे करें, हमें क्या करना है।

    आपको बता दें कि सीबीआई ने शुक्रवार को लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इसी मामले में एजेंसी ने 18 मई को लालू- राबड़ी और उनकी दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के अलावा रेलवे में नौकरी पाने वाले 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से ज्यादातर जमानत पर हैं। इस मामले में लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने पटना में नौकरी के इच्छुक परिवारों की 1 लाख वर्ग फुट से अधिक जमीन अपने परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम कराया है।

    वहीं, इन आरोपों को लालू परिवार ने निराधार बताया है। लालू परिवार का कहना है कि भाजपा की तरफ से उनके परिवार के खिलाफ यह कार्रवाई राजनीतिक फायदे के लिए की जा रही है। साथ ही लालू परिवार का कहना है कि उनकी पार्टी ने पार्टी जेडीयू के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई है, इसीलिए भाजपा यह सब कर रही है।

    ये भी पढ़ें- RJD Political Update: क्या लालू यादव के खास जगदानंद सिंह देंगे पार्टी से इस्तीफा,जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+