'कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया', नीतीश का परिवारवाद पर तंज, क्या RJD से बढ़ रही खटास?

Nitish Kumar on Parivarvad: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर आयोजित जेडीयू की रैली में सीएम नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे लग रहा है कि आरजेडी के साथ उनकी खटास बढ़ रही है? रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां एक तरफ मोदी सरकार को 'भारत रत्न' की घोषणा के लिए धन्यवाद किया तो दूसरी तरफ परिवारवाद को लेकर राजनीतिक दलों को भी घेरा।

दरअसल, एक दिन पहले केंद्र सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था। इसके अलगे दिन बुधवार को उनकी जन्म शताब्दी थी, जिसके लिए जेडीयू की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसको सीएम नीतीश कुमार ने संबोधित किया।

Nitish Kumar

इस दौरान नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक गुरु के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए अपने अथक प्रयासों पर भी काफी कुछ कहा। साथ ही परिवारवाद पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।

परिवारवाद पर क्या बोले नीतीश?

उन्होंने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर कभी अपने परिवार के लिए कुछ करते थे। आजकल लोग अपने परिवार को बढ़ाते हैं, उनके लिए कितना करता रहते हैं। लेकिन वो इतने बड़े नेता थे, चले गए लेकिन अपने लड़कों के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश ने आगे कहा कि हमने भी कर्पूरीजी से सीखकर परिवार में किसी को नहीं बढ़ाया। हम हमेशा दूसरे को बढ़ाते हैं।

कांग्रेस को घेरा, पीएम को दिया धन्यवाद

वहीं कांग्रेस को घेरते हुए नीतीश कुमार ने कह कि "जन नायक कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया है। हम 2007 से 2023 तक पिछली कांग्रेस सरकार और वर्तमान सरकार सहित हर सरकार से उनके लिए 'भारत रत्न' की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब उन्हें 'भारत रत्न' दिया। नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी मांग स्वीकार करने के लिए मैं पीएम और केंद्र सरकार को बधाई देता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+