Bihar Politics: विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं, इसलिए जो लोग केंद्र में हैं वे चिंतित हैं- नीतीश कुमार
Rahul Gandhi Lok Sabha Membership Restoration: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सजने लगा है। वहीं पक्ष और विपक्ष के एक दूसरे पर ज़ुबानी हमले जारी हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा की सदस्यता बहाल होने पर राहुल गांधी को बहुत-बहुत बधाई। विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं, इसलिए केंद्र में बैठे लोग (केंद्र सरकार) चिंतित हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कि मुझे परवाह नहीं है कि लोग क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे ख़िलाफ़ बोल रहे थे कि जब पटना संग्रहालय पहले से ही मौजूद है, तो मैं एक अलग अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय क्यों बना रहा हूं।
बिहार संग्रहालय जब (जिसका नाम बदला गया) पटना संग्रहालय तैयार था, किसी ने कुछ नहीं कहा। आजकल लोग नई तकनीक पर ज़्यादा निर्भर हैं, लेकिन धीरे-धीरे इस निर्भरता की वजह से सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। मैं पहले ही 73 साल का हो चुका हूं, मैं कुछ क्यों कहूंगा?
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बधाई दी है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को बधाई दी थी। लालू यादव से जब वह मुलाक़ात करने आए थे, उस दौरान उनसे मिला था। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications