Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अपने शब्द वापस लेता हूं...', सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Nitish Kumar apologises: बिहार विधानसभा के भीतर सेक्स एजुकेशन को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर सियासी हंगामा मचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है। नीतीश कुमार ने कहा कि वो अपने शब्द वापस लेते हैं।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाया और कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें लेकर विपक्ष ने उन्हें घेर लिया। विरोध होने पर बुधवार को नीतीश कुमार ने अपने शब्द वापस ले लिए।

nitish kumar

नीतीश कुमार ने पहले मीडिया के सामने और इसके बाद विधानसभा के अंदर अपने बयान पर माफी मांगी। नीतीश कुमार ने कहा, 'अगर मेरी किसी बात को लेकर इतनी निंदा हो रही है, तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं। मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। अगर मेरा बयान इतना गलत था तो मैं खुद भी उसकी निंदा करता हूं।'

नीतीश ने मीडिया के सामने क्या कहा?

'नीतीश की निंदा करो, ऊपर से आदेश आया होगा'
इसके बाद बिहार विधानसभा के अंदर भी नीतीश कुमार ने अपना बयान वापस लिया। नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कहा, 'मैंने मीडिया के सामने अपने बयान पर सफाई दे दी है। कल जब मैंने वो बयान दिया, तो आप सब लोग यहां मौजूद थे और सहमत थे। लेकिन, इसके बाद आप लोगों को ऊपर से आदेश आया होगा कि नीतीश कुमार की निंदा करो, तो अगर मेरी किसी बात पर आपत्ति है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। और, अगर कोई मेरी निंदा करता है तो मैं उसका अभिनंदन करता हूं।'

विधानसभा में भी मांगी माफी, देखिए वीडियो:-

महिला आयोग ने भी जताई थी आपत्ति
आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के बयान को लेकर विपक्ष के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि एक मुख्यमंत्री को ऐसे शब्दों के इस्तेमाल के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि उन्हें शर्म महसूस होती है कि इस तरह की बातें करने वाला उनके प्रदेश का मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बयान से बिहारवासी शर्मिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+