विधनासभा में स्पीकर से भिड़ गए सीएम नीतीश कुमार, कहा- सदन ऐसे नहीं चलता है, संविधान का अपमान कर रहे हैं

पटना। बिहार के लखसीराय जिले में सरस्वती पूजा के दौरान स्थानीय पुलिस और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और विजय सिन्हा के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं इस तरह से सदन नहीं चलेगा। दरअसल लखीसराय की घटना को लेकर बिहार विधानसभा में पिछले कई दिनों से गतिरोध जारी है। बता दें कि सरस्वती पूजा के समय लखीसराय के डीएसपी व थानेदारों ने विस अध्यक्ष विजय सिन्हा से बदतमीजी की थी।

cm nitish kumar angry on assembly speaker vijay kumar sinha

सोमवार को भी बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने लखीसराय में 9 लोगों की हत्या का मामला उठाया और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान संजय सरावगी ने सरस्वती पूजा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से पुलिस द्वारा बदतमीजी का मामला भी उठाया जिसके बाद प्रभारी गृह मंत्री विजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कार्रवाई की बात कही।

मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा जवाब दिया ही जा रहा था कि अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के अंदर आए और उन्होंने इस पूरे मामले पर आपत्ति जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से कहा कि आप सदन ऐसे नहीं चला सकते हैं। एक ही मामले को बार-बार क्यों उठाया जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि यदि कोई क्राइम हुआ है तो उसकी रिपोर्ट कोर्ट में दिया जाएगा ना कि उसे विधान सभा को दिया जाएगा। आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं इस तरह से सदन नहीं चलेगा। लखीसराय मामले में विशेषाधिकार समिति जो रिपोर्ट पेश करेगी हम उस पर जरूर विचार करेंगे और देखेंगे कि कौन सा पक्ष सही है। संविधान से चलता है सिस्टम। कृपया करके ज्यादा मत करिए। जिसको जिस चीज का अधिकार है उसको करने दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+