Bihar News: जनसंख्या नियंत्रण पर यह क्या बोल गए CM Nitish, महिला विधायक भी हो गईं असहज

Bihar News, CM Nitish Kumar Controversial Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बात रखते हुए कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे वहां मौजूद महिला विधायक भी असहज हो गईं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण नहीं हो सकता है, क्योंकि महिला अशिक्षित हैं और पुरुष ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे पता है कि सब ज़िम्मेदारी पुरुष नहीं लेगा। इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया गया। लड़कियों को शिक्षित कर जागरूक किया गया। शिक्षित लड़की की शादी होती है तो रात में... इससे बच्चे पैदा हो जाते हैं। जब लड़की शिक्षित होती हैं, तो जनसंख्या कंट्रोल होता है।

CM Nitish controversial statement on population control, women MLA also became uncomfortable

विधानसभा में नीतीश कुमार कहा कि इस बात को यहां मौजूद लोगों के साथ पत्रकार लोग भी समझ लें। अगर कोई लड़की मैट्रिक पास है, तो प्रजनन दर औसतन दो प्रतिशत तक कम हो जाती है, और यदि उसने स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है, तो यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रजनन दर 1.7 प्रतिशत तक रह जाती है।

Recommended Video

      Bihar News: जनसंख्या नियंत्रण पर यह क्या बोल गए CM Nitish, महिला विधायक भी हो गईं असहज

      राज्य में जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार द्वारा दिए बयान का महिला विधायकों ने आलोचना किया। भाजपा विधायक गायत्री देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री 70 साल की उम्र पार कर चुके हैं। उन्होंने ऐसी विवादित बयानबाजी की है। वह लफ्ज़ हम बोल ही नहीं सकते। हम लोग इसका विरोध करते हैं।

      कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ मामलों में संयम बरतना चाहिए। हमारे समाज में सार्वजनिक रूप से कुछ बाते कहने से परहेज़ की जाती है। बिहार भाजपा ने भी प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम के बयान की आलोचना की है। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय राजनीति में नीतीश कुमार जैसा अभद्र नेता किसी ने नहीं देखा। ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू के मन में "बी" ग्रेड एडल्ट फिल्मों की चाहत घर कर गयी है।

      बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसंख्या नियंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कदम का समर्थन करते हुए कहा, यह बयान यौन शिक्षा से संबंधित है। यह जीव विज्ञान में पढ़ाया जाता है। मैं आपको एक बात बता दूं. अगर कोई इसका गलत अर्थ निकालता है तो यह गलत है। सीएम का बयान यौन शिक्षा को लेकर था।

      यौन शिक्षा के विषय पर चर्चा करने में लोग जब भी बोलते हैं तो झिझकते हैं। यह अब स्कूलों में पढ़ाया जाता है। विज्ञान और जीव विज्ञान स्कूलों में पढ़ाया जाता है। बच्चे इसे सीखते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि को रोकने के लिए व्यावहारिक रूप से क्या किया जाना चाहिए। इसे यौन शिक्षा के रूप में लिया जाना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+