बंगाल के बाद बिहार में दो गुटों के बीच हिंसा, दुकानों में लगाई आग, इलाके में इंटरनेट ठप
पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा पर हमले के बाद बिहार में शुक्रवार को दो गुटों को बीज जमकर बवाल हुआ। इलाके में शांति व्यवस्ता की बहाली के लिए घटना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बिहार के नालंदा जिले में लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान के पास आज दो गुटों के बीच झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पहुंचने तक हालत गंभीर हो गए। हालांकि घटना को लेकर बिहार पुलिस और जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि स्थल पर फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। लोग अपने घरों को लौट गए हैं। पूरे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है।
घटना उस वक्त हुई जब शुक्रवार की शाम गगनदीवान के पास से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस बीच दो समुदायों को बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच कुछ ही देर बाद गोलीबारी होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसक दौरान उपद्रवियों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में आग लगाने के बाद दो घरों को भी आग के हवाले कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। इलाके में इंटनेट भी ठप है।
कई जख्मी, जलाई दुकानें
नालंदा में रामनवमी को लेकर विराट शोभा यात्रा के दौरान पत्थरबाजी भी हुई। बतया जा रहा है कि घटना के बाद दर्जनों लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। उग्र भीड़ ने करीब चार मोहल्लों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। गगनदीवान, भारवपर, मुरारपुर, मोहल्ले में उपद्रवियों के घरों में आग लगा दी। पूरे जिले में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। घटना को लेकर एसपी नालंदा अशोक मिश्रा ने बताया कि इलाके में पेट्रोलिंग की जा रही है। स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications