चिंता देवी: जिसने शहर में 40 सालों तक लगाई झाडू , अब बन गईं उसकी डिप्टी मेयर

बिहार के गया नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर गणेश पासवान तो डिप्टी मेयर के पद पर चिंता देवी चुनाव जीतने में सफल रहीं।

civic body elections Chinta Devi elected Deputy Mayor of Gaya Bihar

बिहार नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गई हैं। इन परिणामों के आने के बाद कई चौंकाने वाले नजीते सामने आए हैं। गया के नगर नतीजों की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। लोगों ने 40 सालों तक गया नगर निगम क्षेत्र में झाड़ू लगाने वाली महिला को डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठा दिया। कभी शहर का मैला ढोने वाली चिंता देवी ने डिप्टी मेयर बनकर इतिहास रच दिया है।

गलियों में झाड़ू लगाने वाली महिला बनी डिप्टी मेयर

गलियों में झाड़ू लगाने वाली महिला बनी डिप्टी मेयर

बिहार के गया नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर गणेश पासवान तो डिप्टी मेयर के पद पर चिंता देवी चुनाव जीतने में सफल रहीं। 40 सालों तक गया नगर निगम क्षेत्र में झाड़ू लगाने वाली चिंता देवी अब अपनी ही नगर पालिका की डिप्टी मेयर हैं। इस बार गया नगर निगम का डिप्टी मेयर का पद आरक्षित होने के कारण चिंता देवी चुनावी मैदान में ताल ठोका और जनता का भरपूर समर्थन के साथ रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त की।

शहर में हर किसी को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

शहर में हर किसी को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

चिंता देवी रोजाना कचरा उठाने और झाड़ू लगाने का काम करती थीं। अब वे सब्जी बेचने का काम करती थीं। पूरे गया में स्वच्छता का संदेश देने वाली चिंता देवी अपने सिर पर मैला ढोने का भी कार्य किया है। चिंता देवी भले पढ़ी लिखी नहीं हैं, लेकिन पूरे क्षेत्र को स्वच्छता का ऐसा पाठ पढ़ाया कि लोग उनके मुरीद हो गए। चिंता देवी के इस कारनामे की हर कोई चर्चा कर रहा है।

गया ने एक बार फिर से चल दिया इतिहास

गया ने एक बार फिर से चल दिया इतिहास

गया के पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मैला ढोने वाली महिला ने डिप्टी मेयर के पद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। हम इस तरह से एकदम से दबे कुचले का समर्थन कर उन्हें समाज में आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हालांकि गया ने पहली बार ऐसा कारनाम नहीं किया है। इसे पहले पत्थर तोड़ने वाली मुसहर समुदाय की भगवती देवी को जिताकर लोकसभा भेजा है। वे नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से चुनी गई थीं।

चिंता देवी ने निकिता रजक को हराया

चिंता देवी ने निकिता रजक को हराया

अब एक बार फिर से गया ने नया इतिहास रचा है। सिर पर मैला ढोने वाली सफाईकर्मी चिंता देवी को इस शीर्ष पद से नवाजा है। 2020 तक चिंता देवी झाडू लगाती रहीं, उसके बाद जब वे सेवानिवृत्त हुईं तो सब्जी बेचने लगी थीं। लेकिन वह लोगों को सफाई का पाठ पढ़ाती रहती थीं। चिंता देवी ने निकिता रजक को 27 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।

Recommended Video

    Gaya: मां की अंतिम इच्छा के लिए बेटी ने ICU में की शादी, आशीर्वाद देते ही टूटी सांस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+