Chirag Nomination: नामांकन से पहले चिराग पासवान ने लिया मां से आशीर्वाद, भावुक दिखे लोजपा(र) अध्यक्ष
Chirag Paswan Nomination: हाजीपुर लोकसभा सीट के चुनावी दंगल में उतरने के लिए लोजपा (र) के अध्यक्ष चिराग पासवान कमर कस चुके हैं। 2 मई को नामांकन से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मां से आशीर्वाद लिया।
चिराग पासवान मां से आशीर्वाद लेते वक्त काफी भावुक दिखे। इससे पहले बुधवार को चिराग पासवान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पूरे देश में विकसित लोकसभा क्षेत्र के पहले पायदान पर हाजीपुर लोकसभा सीट का नाम होगा।

जमुई को 99 से पहले पायदान पर लाया था, अब हाजीपुर के लिए काम करूंगा। भारत सरकार की आकांक्षी जिलों में जमुई पहले पायदान पर लाया। अब हाजीपुर को एक नंबर पर लाना है, हाजीपुर की जनता से अपील है कि आप सब लोग भारी संख्या में अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजय बनाएं।
Recommended Video
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर में आयोजित एनडीए की पहली चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कि इसी हाजीपुर से मुझे पहचान मिली है, इसी हाजीपुर ने मेरे पिता को अपना अपार आशीर्वाद देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।
आज पिता की कर्म भूमि हाजीपुर में आप सभी लोगों के बीच आया हूं। पूरे चुनाव के दौरान अगर हमारे किसी भी गठबंधन दल के किसी भी कार्यकर्ताओं से अगर कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए आज मैं आप सभी के सामने पहले ही क्षमा मांगता हूं।
चिराग पासवान ने कहा कि आप लोगों से वादा करता हूं कि, जिस तरह हमने जमुई की सेवा की वैसे ही हाजीपुर की भी सेवा करूंगा। जिस समय हम जमुई से चुनाव लड़े नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जमुई 99 पायदान पर था।
भारत सरकार के रिपोर्ट के मुताबिक जमुई को 99 पायदान से पहले पायदान पर आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया। मैं चाहता हूं कि हाजीपुर भी एक विकसित लोकसभा क्षेत्र हो। हाजीपुर भी भारत के मानचित्र पर एक विकसित लोकसभा क्षेत्र के रूप में पहले पायदान पर स्थापित हो।












Click it and Unblock the Notifications