चिराग पासवान को एक और बड़ा झटका, 12 जनपथ स्थित बंगला खाली करने का आदेश

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के एक गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संपदा निदेशालय ने उन्हें पिता राम विलास पासवान के नाम से दिल्ली में आवंटित बंगला ( 12, जनपथ ) खाली करने का आदेश फिर से दे दिया है। चिराग पासवान के नाम से बतौर सांसद एक बंगला पहले से आंवटित है। चिराग पिता के नाम से आवंटित बंगले को उनकी पहली पुण्यतिथि तक अपने पास रखना चाहते हैं।

chirag paswan order to vacate 12 janpath bungalow

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर 2020 को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद 14 जुलाई 2021 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संपदा निदेशालय ने चिराग पासवान को पिता के नाम से आवंटित बंगला खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद चिराग पासवान ने कुछ वक्त मांगा था क्योंकि परिवार यह चाहता है कि बंगला 8 अक्टूबर 2021 तक उनके पास रहे।

आठ अक्टूबर को राम विलास पासवान की पहली पुण्यतिथि है। राम विलास पासवान यहां लंबे समय तक रहे। उनका निधन यहीं रहते हुए हुआ। यह बंगला एलजेपी का शक्ति केंद्र भी रहा है। चिराग पासवान इस बंगले में बचपन से रहे हैं। परिवार का इससे भावनात्‍मक लगाव भी रहा है। ऐसे में इस बंगले को खाली करने का आदेश चिराग पासवान को बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+