'CM नीतीश कुमार का फोकस INDIA की बैठक पर है, कानून व्यवस्था पर नहीं', बिहार में बढ़ते क्राइम पर बोले चिराग
Bihar News: बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत गर्मा गई है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम को राज्य की कानून व्यवस्था की चिंता नहीं है, वो मुंबई में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक पर ज्यादा फोकस कर रहे।
चिराग ने आगे कहा कि इन घटनाओं को देखकर लगता है कि सीएम नीतीश कुमार मुंबई बैठक की पैकिंग में व्यस्त हैं। उनको इस बात की ज्यादा चिंता है कि वो INDIA गठबंधन के संयोजक बनाए जाएंगे या नहीं। उन्हें बिहार की चिंता नहीं है।

वहीं बिहार की बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अपना बचाव करते हुए सरकार की ओर से कुछ आंकड़े दिखाए गए थे। इस पर चिराग ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संख्याओं के बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें ये संख्याएं उस परिवार को दिखानी चाहिए, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। क्या ये संख्याएं उनके आंसू पोंछेंगी?
उन्होंने आगे कहा कि क्या नीतीश कुमार को पता है कि बिहार में कितने मामले दर्ज नहीं होते हैं? अगर आप थाने मामला दर्ज करवाने जाएंगे, तो कोई सुनवाई नहीं होगी। लूटपाट, डकैती के ज्यादातर मामले दर्ज नहीं होते हैं। पटना में एक महीने में 30 हत्याएं हुई हैं, तो आप राज्य के अन्य हिस्सों की कल्पना कर सकते हैं। इसे आप 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे?
राहुल पर किया पलटवार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। वहां पर उन्होंने दावा किया कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। इस पर भी चिराग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल को सरकार के साथ सबूत साझा करना चाहिए। बिना किसी तथ्यात्मक सबूत के सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें बोलने से समाज में अशांति फैल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications