पार्टी मीटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मिले चिराग पासवान, क्या मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे?

Chirag Paswan News: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में कई सियासी समीकरण बनते बिगड़ते दिख रहे हैं। इन सबके बीच चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसके साथ जाएगी, इसपर भी चर्चाओं का बाजार गरम है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि चिराग पासवान की पार्टी एनडीए का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, अभी पार्टी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एनडीए में जाने की चर्चाओं के बीच चिराग पासवान ने आज बिहार की राजधनी पटन में पार्टी नेताओं की एक बैठक कार्यालय पर बुलाई हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी मीटिंग के बाद चिराग पासवान कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी मीटिंग से पहले चिराग पासवान से मिलने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनके श्री कृष्णापुरी पूरे कार्याल पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच काफी दरे तक बातचीत हुई।

Chirag Paswan News

चिराग पासवान ने इस मुलाकात को लोगों से शेयर भी किया। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से तस्वीरें ट्वीक करते हुए लिखा, 'आज बिहार प्रदेश कार्यालय श्री कृष्णापुरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राज ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की।' पार्टी मीटिंग से पहले इस बैठक के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। तो इस बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से अपनी मुलाकात को लेकर मीडिया से बातचीत की।

चिराग पासवान से मुलाकात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'यह हमारा पुराना घर है। हम दोनों मिले हैं, जब भी हम मिलते हैं तो अच्छी बात होती है। रामविलास पासवान और भाजपा ने हमेशा अपने काम से लोगों को खुश रखने का काम किया है।' इस दौरान नित्यानंद राय ने चिराग की तारीफ करते हुए कहा कि वो लंबे समय से एनडीए का हिस्सा रहे हैं और वह आगे भी एनडीए के साथ रहेंगे।

इस बीच चिराग पासवान ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय श्री कृष्णापुरी में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गठबंधन के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की। इस मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गठबंधन को लेकर कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया। तो वहीं, नित्यानंद राज से मुलाकात और उन्के बयाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि चिराग पासवान की केंद्रीय कैबिनेट में एंट्री निश्चित हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में तो ऐसी भी चर्चाएं है कि चिराग पासवान मोदी कैबिनेट में 12 जुलाई को स्वातंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले सकते है। हालांकि, यह सिर्फ चर्चाएं है, क्योंकि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। आने वाले कल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान किसी तरफ हो यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+