Bihar Politics: चिराग पासवान की पार्टी 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!, NDA को महंगे पड़ रहे 'हनुमान'

Bihar Politics, LJP Ramvilas Latest News In Hindi: बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर इंडिया और एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों ने अपने हिसाब से दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। अभी दोनों गठबंधन में सीटों का बंटवारा तो नहीं हुआ है, लेकिन अटकलों का बाज़ार गर्म है। इसी क्रम में पहले यह चर्चा थी कि चिराग पासवानी की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को एनडीए की तरफ़ से दो सीटें दी जाएंगे।

अब यह खबर आ रही है कि एनडीए गठबंधन के तहत 6 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने के लिए चिराग पासवान आलाकमान से बात कर रहे हैं। दरअसल बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए को जिताने के लिए मिशन फतह के तहत एलजेपी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इसी दौरान औरंगाबाद में मीडिया से मुखातिब हुए।

Chirag Paswan LJP Ramvilas will contest elections on 6 seats! Hanuman is proving costly for NDA

राजू तिवारी ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार जीत दर्ज करने जा रहे है। वहीं सीट बंटवारे पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में आलाकमान से बात चल रही है। लोकसभा में 6 टिकट और राज्यसभा के लिए 1 टिकट पर बात हो रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिशा निर्देश पर चलते हुए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों की जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं। एलजेपी (रामविलास) का मकसद बिहार सर्वश्रेष्ठ प्रदेश का दर्जा दिलाना है।

एलजेपी(रामविलास) की तरफ़ बिहार की 6 लोकसभा सीटों की मांग को लेकर सियासी गलियारों में अलग ही चर्चा तेज़ हो गई है कि NDA को हनुमान (चिराग पासवान) महंगे पड़ गए हैं। इस तरह पहले ही उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीटों को लेकर बयानबाज़ी करेंगे तो भाजपा के लिए मुश्किल पैदा हो जाएगी।

एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में असमंजस की स्थिति पैदा होने लगेगी। यह मुमकिन तो लग नहीं रहा है कि चिराग पासवान की पार्टी को 6 टिकट मिलेगा। लेकिन सियासत में कब बाज़ी पलट जाए यह कोई नहीं देख आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+