‘सलाई से निकाला बारूद, बनाया बम’, युट्यूब से सीखकर बच्चों ने कर दिया कांड, पुलिस भी हुई हैरान

Muzaffarpur News: आज कल मां बाप खुद का काम आसान करने के लिए बच्चों को मोबाइल दे देते हैं और बेफिक्र होकर अपने काम में लग जाते हैं। लेकिन यह नहीं मॉनिटर करते की बच्चे क्या देख रहे हैं। बच्चे मोबाइल का सही इस्तेमाल करें तो अपने हुनर को निखार सकते हैं। वहीं ग़लत इस्तेमाल से भविष्य भी ख़राब हो सकता है।

बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बच्चों यूट्यूब देखकर बम बनाने का एक्सपेरिमेंट कर रहे थे, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। बच्चों ने पहले तो सलाई की तीली से बारूद निकाला और टॉर्च में भरा। इसके बाद टॉर्च में बैटरी डालकर जैसे ही ऑन किया, 5 बच्चे ज़ख्मी हो गए।

children were doing experiment after seeing on yotube 5 kids injured in blast muzaffarpur news

इस घटना में 5 बच्चे ज़ख्मी हुए, जिसमें 1 की हालत बहुत नाज़ुक है। वहीं 4 बच्चों को हल्की चोट आई है। इस पूरे मामले में राकेश कुमार (एसएसपी) बताया कि यूट्यूब देखते हुए छोटे बच्चों ने खेल-खेल में बम बनाने का एक्सपेरिमेंट कर रहे थे। सलाई से बारूद निकाला और टॉर्च में भर दिया। बैटरी डालकर ऑन करते ही विस्फोट हो गया।

घायल बच्चों को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, बच्चों का इलाज जारी है। राघवीर यादव (घायल बच्चे के पिता) ने कहा कि खबर मिली की मेरा बच्चा जल गया है। गांव आया तो पता चला कि पता चला बम ब्लास्ट की वजह से जख्मी हुआ है।

मेरे बच्चे को साज़िश के तहत किसी ने जलाया या बम ब्लास्ट किया, किसने और क्यों किया, ये मुझे जानकारी नहीं है। सभी बच्चे एक ही गांव से ताल्लुक रखते हैं। घायलों में एक परिवार के 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं इस हादसे पर बच्चों ने बताया कि वह लोग पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। बड़े भाई ने बोला कि बम फोड़ने चलते हैं।

बम नहीं फूटने पर बारूद निकाला और माचिस के डिब्बे में भरा। इसके बाद नीचे झुक कर देखने के लिए कहा। जैसे ही सभी लोग नीचे झुके तो, आग लगाकर वहां से भाग गए। इसी वजह से सभी लोग झुलस गए। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है कि, आखिर सच्चाई क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+