कब्र से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, खुदाई के बाद सन्न रह गए सभी
बच्चा जिंदा जमीन के नीचे रो रहा था। मामला सामने आने के बाद आस-पास के सैंकड़ों ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और कई तरह की बात बताने लगे।
पटना। इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के मोतिहारी जिले में सामने आया है। जहां स्कूल कैंपस में बने खेल के मैदान में जमीन के भीतर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए और जगह कर खुदाई की तो सभी के होश ठिकाने लग गए। क्योंकि एक मासूम बच्चा गत्ते में लपेटकर जमीन के नीचे जिंदा दफना दिया गया था। हालांकि जब तक कब्र खोदकर बच्चे को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामला मोतिहारी जिले के ढाका उच्च विद्यालय कैंपस का है। जहां कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे, उसी वक्त जमीन के नीचे से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। फिर उसकी हकीकत जानने के लिए जमीन को खोदकर देखा तो उसमें कार्टून में कपड़े से लपेटा हुआ एक मासूम बच्चा था जिसे बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद बच्चे को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि उसकी मौत अभी-अभी हुई है। बच्चा जिंदा जमीन के नीचे रो रहा था। मामला सामने आने के बाद आस-पास के सैंकड़ों ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और कई तरह की बात बताने लगे। इस बच्चे को अवैध बच्चा बताया तो किसी ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला बताया।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि इस मामले के सामने आने से पहले सुबह कार्टून का बॉक्स लेकर दो महिलाएं और तीन पुरुष, कुदाल लिए जाते दिखे थे। सभी स्कूल से प्लेग्राउंड की तरफ जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण लोगों की पहचान नहीं की जा सकी। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सभी इंसानियत को शर्मसार करने जा रहे हैं। फिर कुदाल से स्कूल के प्लेग्राउंड के बगल में खाली जंगल में मिट्टी खोदकर बच्चे को कार्टून सहित दफना कर फरार हो गए। जब गांव के लोग सुबह वॉक करने स्कूल से प्लेग्राउंड पहुंचे तो उन्होंने जमीन के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मिट्टी खोदकर देखा तो एक मासूम बच्चे की लाश पड़ी हुई थी। यानी कि बच्चे को जिंदा ही परिवार वालों के द्वारा दफना दिया गया था। फिलहाल गांव वाले मामले की जांच पड़ताल कर इंसानियत को शर्मसार करने वाले की तलाश कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications