Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तलाश रहे नई राह! क्या बिगड़ेगा ‘INDIA Alliance’ का समीकरण
CM Nitish Kumar, INDIA Alliance: केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता को मज़बूत करने की क़वायद तेज़ कर चुके सीएम नीतीश कुमार द्वारा कांग्रेस के खिलाफ बयानबाज़ी, इसके बाद लालू-तेजस्वी का सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सीएम को कॉल करना। इस सब पहलुओं ने सियासी गलियारों में अलग ही बहस छेड़ दी है कि, सीएम नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन से मोहभंग हो चुका है। वह नए विकल्प की तलाश में हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से सहयोगी दलों में शामिल भाकपा की रैली में, जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। इससे यह चर्चा तेज़ हो गई है कि 'INDIA गठबंधन' में सबकुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा भी सीएम नीतीश कुमार इशारों-इशारों में राजद से जदयू को बेहतर बता चुके हैं।

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस से नाराज़ चल रहे हैं। कांग्रेस के साथ जिस तरह राजद खड़ी है, जदयू का वैसा रवैया नज़र नहीं आ रहा है। इसके पीछे की यह वजह बताई जा रही है कि पटना में हुई विपक्षी दल के गठबंधन की बैठक में यह चर्चा तेज़ थी कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है।
सीएम नीतीश कुमाक के फेवर में समीकरण दिख रहे थे, लेकिन बाद में कांग्रेस ने नीतीश के प्लान को हाईजैक कर लिया। संयोजक का मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया और आज तक संशय बरकरार है। वही पीएम उम्मीदवार को लेकर भी महागठबंधन नेताओं के बीच मतभेद की ख़बर सामने आ चुकी है। इसके बाद अब सीट बंटवारे को लेकर भी प्रेशर पॉल्टिक्स जारी है।
राजद के प्रदेश महासचिव जय शंकर यादव के बयान से भी अटकलों का बाज़ार गर्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमारक भाजपा को खुश करने में लग गए हैं। कुछ न कुछ उनके मन में ज़रूर चल रहा है। जय शंकर यादव ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के प्रचार में डिप्टी सीएम की तस्वीर इसलिए ही नहीं लगाई गई।
INDIA गठबंधन की सबसे पार्टी और विधायक दल के नेता की तस्वीर नहीं लगाने से साफ होता है कि बीजेपी को खुश करने के लिए ऐसा किया गया है। भाकपा की रैली में इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधना भी भाजपा को ही खुश करने के लिए था। सीएम नीतीश कुमार की गतिविधि से यह लग रहा कि वह फिर पलटी मार सकते है।












Click it and Unblock the Notifications