Chhath Puja 2022: बिहार के इस ज़िले में एक साथ दो देशों के लोग करते हैं छठ पूजा, जानिए कैसे ?
Chhath Puja 2022 पर्व को लेकर दोनो देश के नदी किनारे पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो कई दशकों से छठ व्रती हज़ारों लोग झीम नदी के दोनों किनारे पर पूजा अर्चना करते हैं। इसमे खास तौर से...
Chhath Puja 2022: छठ पूजा की धूम पूरे देश में दिख रही है, इसी कड़ी में छठ पूजा से जुड़ी कई दिलचस्प खबरें भी पढ़ने को मिल रही हैं। वहीं आज हम आपको छठ पूजा से जुड़ी एक ऐसी खबरों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे, वाकई छठ पूजा से भी दो देशों के दिल मिल रहे हैं। बिहार के सीतामढ़ी में इंडिया औऱ नेपाल बॉर्डर के बीच झीम नदी दो देशों के लोगों का एक साथ छठ मनाने का नज़ारा दिखता है। इससे जुड़ी कई दिलचस्प बाते हम आपको आगे बतांगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि दो देशों के लोगों का एक साथ पर्व मनाना कैसे मुमकिन है।

एक साथ दो देशों के लोग करते हैं छठ पूजा
सीतामढ़ी में भारत-नेपाल के सरहद पर स्थित झीम नदी के एक तरफ हिंदुस्तान के लोग बैठते हैं तो वहीं दूसरी तरफ नेपाल के निवासी बैठते हैं। ग़ौरतलब है कि दो देशों के लोगों के बीच छठ मईया का गीत और और पूजा की पद्धति भी एक ही होती है। आपको बता दें कि सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के करीब से झीम नदी बहती है। नदी के घाट के इस छोर पर हिंदुस्तानी लोग तो वही घाटे के दूसरे छोर पर नेपाल के लोग के लोग अर्घ्य देते हैं।

नदी किनारे पर जोरों से चल रही तैयारियां
छठ पर्व को लेकर दोनो देश के नदी किनारे पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो कई दशकों से छठ व्रती हज़ारों लोग झीम नदी के दोनों किनारे पर पूजा अर्चना करते हैं। इसमे खास तौर से हिंदुस्तान और नेपाल के कई गांवो के श्रद्धालुओं के साथ छठ व्रती इस नदी की तट पर कायदे कानून के साथ लोक आस्था का पर्व मनाते हैं। एक साथ दोनों देशों के लोग भगवान सूर्य की आराधना और उपासना करते हैं। यह पंरपारा सदियों से चली आ रही है।

झीम नदी का नज़ारा देखने दूर-दूर से आते हैं लोग
छठ पर्व के मद्देनज़र पिछले 2 सप्ताह से खास तैयारी चल रही है। दोनों देशों के लोग अपने-अपने क्षेत्र में घाट को सजाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही छठ व्रतियों के अर्घ्य दान के लिए करीब 3 किलोमीटर तक नदी की दोनो तरफ सजावट का काम जारी है। छठ पर्व की तैयारी के दौरान दोनो देशों के हज़ारों श्रद्धालु मिलकर काम करते हुए नज़र आते हैं। छठ पर्व पर झीम नदी का नज़ारा देखने दूर-दूर से काफी तादाद में लोग पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें: Puja Special Train: स्पेशल ट्रेनों फिर मिल सकती है सौगात, बिहार सरकार ने रेलवे मंत्रालय से की ये गुज़ारिश












Click it and Unblock the Notifications