छपराः पति के सामने पत्नी से किया गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल
छपरा। बिहार के छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर बड़ी नहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां पति के सामने ही महिला से युवकों ने गैंगरेप किया और बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमनौर बड़ी नहर के आसपास कुछ अपराधियों ने पति को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपितों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।

वायरल वीडियो एक-दो दिन पहले की बताई जा रही है। वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी, जिसे अपराधियों ने नहर के पास अकेला देख पकड़ लिया और डराकर झाड़ियों के बीच ले गए और फिर पति के सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुष्कर्म करते हुए महिला का वीडियो बनाया जा रहा है और महिला खुद को बचाने के लिए आरोपितों से दया की भीख मांग रही है।
वीडियो में महिला अपनी अपना पता भी बताती है, लेकिन अपराधी पीड़ित महिला की एक नहीं सुन रहे हैं। तभी उसके एक साथी सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने की बात कहते हुए सुना जा रहा है। महिला पुलिस के पास जाने की बात कहती है। घटना के दौरान दोनों का फोन भी छीन लिया जाता है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने महिला को छोड़ दिया, लेकिन अपराधियों के साथ खड़े एक शख्स ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications