Chapra Jail: जेल के अंदर कैदियों ने भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके, किया लौंडा डांस, VIDEO वायरल

Chapra Jail Video Viral : बिहार की छपरा जेल में कैदियों की मौज मस्ती का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद छपरा जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। वहीं, जेल प्रशासन ने इस वीडियो को पुराना करार दिया है।

Chapra Jail Video Viral : बिहार की छपरा जेल के अंदर कैदियों की मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैदी किस तरह मस्ती में झूम रहे हैं। भोजपुरी गाने की धुन पर ठुमके लगा रहे हैं। वहीं, आसपास कोई पुलिसकर्मी भी नहीं नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि कैदियों में एक कैदी महिला की वेशभूषा में ठुमके लगाता नजर आया। एक मिनट 54 सेकंड के इस वीडियो ने छपरा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chapra-Jail-Viral-Video

उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं, जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि पिछले दो से तीन साल पुराना वीडियो लग रहा है। कैदी के रंग भी लगा हुआ। डांस करते हुए वीडियो पुराना है। हालांकि, मामले की छानबीन चल रही है। मामले में किसी जेल कर्मी की मिलीभगत सामने आएगी, तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है वीडियो में ?

दरअसल, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भोजपुरी गाने पर कैदी ठुमके लगा रहे हैं। कुछ के चेहरे पर रंग भी लगा है। 4 से 5 कैदी डांस कर रहे हैं। उसमें से एक कैदी महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर डांस कर रहा है। वहीं, मौके पर मौजूद कैदी वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हैं।

सवालों के घेरे में छपरा जेल

आपको बता दें कि साल 2015 में जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें होली के मौके पर डांसर बुलवार डांस कराया गया था। वहीं, साल 2019 में जेल के अंदर ही एक बंदी ने अपना जन्मदिन मनाया था। बंदी ने केक काटकर सेलिब्रेट किया था। ऐसी ही घटनाओं के चलते छपरा जेल लगातार सवालों के घेरे में रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+