बिहारः चचेरे भाई ने होने वाले जीजा को भेज दी बहन की अश्लील फोटो फिर...
छपरा। बिहार के छपरा जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां चचेरी बहन का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के टक्कर मोर मोहल्ला निवासी हिमांशु कुमार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सनकी युवक को अपनी चचेरी बहन से इकतरफा प्यार हो गया था।

आरोपित भाई ने भेजी थी फोटो
जब भी उसकी शादी की बात चलती युवक उसे तुड़वा देता। लेकिन इस बार उसने हद पार करते हुए बहन की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। साथ ही उसने उस युवक को भी फोटो भेज दी, जिससे उसकी बहन की शादी होने वाली थी, जिसके चलते लड़की की शादी टूट गई।

ससुराल वालों को भेज दी बहन की अश्लील फोटो
बताया जा रहा है कि लड़की की शादी सिवान में रहने वाले युवक से हुई थी, जिसके बाद सनकी युवक ने ससुराल वालों को चचेरी बहन की आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इस बात को लेकर साल 2020 के 8 दिसंबर को जमकर बवाल हुआ था और लड़के वाले लड़की के घर पहुंच गए, जिसके बाद इस बात का खुलाासा हुआ फिर लड़की ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद से वह लड़का जमानत पर था।

चचेरी बहन ने कई बार समझाया भी था
इस दौरान लड़की के ससुराल वालों ने भी उसे समजाया । उस दौरान रिश्तेदारों ने इस बात को दबा दिया। लेकिन सनकी भाई अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बताया जा रहा है कि उस लड़की के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। अपने चचेरे भाई की इन हरकतों के चलते लड़की और उसकी मां दोनों काफी परेशान थे। लड़की ने कई बार चचेरे भाई को हिदायत भी दी थी। लेकिन वह मानने को राजी नहीं था। लड़की ने यह भी धमकी दी थी कि अगर वह नहीं मानेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications