Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chanpatia Assembly Election 2025: उमाकांत के गढ़ चनपटिया में मनीष कश्यप की एंट्री, जनता किसके साथ?

Chanpatia Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान जारी हैं। इस चरण में कुछ ऐसी सीटें हैं, जिन पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। कई सीटें ऐसी हैं जहां पर मौजूदा विधायकों की प्रति‍ष्‍ठा दांव पर लगी हुई है। इन्‍हीं सीटों में चंपारण ज़िले का चनपटिया विधानसभा भी शामिल है।

दरअसल, यूट्यूबर मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने से जन सुराज पार्टी सुर्खियों में है। यह सीट अब भाजपा के उमाकांत सिंह और कांग्रेस के अभिषेक रंजन के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का केंद्र बन गई है। मतदाताओं में नए चेहरों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पिछले चुनाव में मनीष कश्यप निर्दलीय लड़कर तीसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन मनीष कश्यप इस बार प्रशांत किशोर की नई नवेली जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। मनीष कश्‍यप के कारण इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के अभिषेक रंजन पिछले चुनावों में कम मार्जिन से पराजित हुए थे, लेकिन पिछले 5 सालों तक अभिषेक सक्रिय रहे हैं इसलिए मौजूदा विधायक और मौजूदा प्रत्‍याशी उमाकांत सिंह की साख इस बार दांव पर लगी है।

भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह का कहना है, "जनता ने मुझे 5 साल का मौका दिया। इन 5 सालों में मैंने हर गली-मोहल्ले में सड़कें बनवाईं, हर घर तक तार, ट्रांसफार्मर पहुँचाया। छठ घाट, चबूतरा, और बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए।"

चनपटिया सीट पर क्‍या है जातिगत समीकरण?

चनपटिया सीट पर सबसे ज़्यादा भूमिहार वोटर हैं, जिसके बाद यादव, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या आती है। 20 साल से यहाँ भाजपा के उम्मीदवार जीत रहे हैं, और राज्य में भी उनकी ही सरकार है, लेकिन इन 20 सालों में भाजपा ने कुछ नहीं किया है। इस बार तो हम बदलाव करना चाहते हैं।"

चनपटिया चुनाव परिणाम 2020

2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में चनपटिया सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में गई थी। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार उमाकांत सिंह ने 83,828 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस (आईएनसी) के अभिषेक रंजन रहे, जिन्हें 70,359 वोट मिले थेवे 13,469 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

2020 बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ था। 2020 में हुए इन चुनावों में उनके गठबंधन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), ने कुल 125 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अन्य दलों के सीट संख्या इस प्रकार थीं: आरजेडी+ (110), एलजेपी (1), और अन्य (7)।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+