चंदन मिश्रा हत्याकांड: तौसीफ को गन देने वाला बलवंत एनकाउंटर में घायल, साथी को भी लगी गोली

चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस-STF के बीच मंगलवार सुबह भोजपुर के आरा में मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आरा से सटे बिहिया इलाके में मुठभेड़ में घायल अपराधियों में बलवंत कुमार (22) लीलाधरपुर परसिया, जिला बक्सर और रविरंजन सिंह (20) चकरही, बिहिया, जिला भोजपुर शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहिया-कटेया पथ पर नदी से सटे इलाके में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे के आसपास यह मुठभेड़ हुई है।

Chandan Mishra murder case

दिनदहाड़े गोली मारकर की चंदन की हत्या
चंदन मिश्रा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इलाज के लिए पैरोल पर बाहर था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तभी पांच हथियारबंद लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले अस्पताल में घुसकर दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

बलवंत पर हत्याकांड में अहम भूमिका निभाने का आरोप
पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में अब बलवंत का नाम भी सामने आया है, जिस पर इस साजिश में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक बलवंत ही शूटरों को अस्पताल तक लेकर आया और पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू सिंह के लगातार संपर्क में था।

उसने ही तौसीफ उर्फ बादशाह समेत अन्य हमलावरों को हथियार मुहैया कराए और चंदन के करीबी लोगों को भी साजिश में शामिल किया ताकि हर मूवमेंट की सटीक जानकारी मिल सके। सोमवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार चार शूटरों को पटना लाया गया, जिनमें तौसीफ भी शामिल है और उसे 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर मंगलवार से पूछताछ शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+