Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस बार बिहार दौरा है ख़ास, जानिए क्या है मेगा प्लान

Bihar News, Amit Shah Muzaffarpur: बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनज़र तैयारी तेज़ कर दी है। वहीं प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में राजनीतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। इसी क्रम में 5 नवंबर को केंद्री गृहमंत्री अमित शाह मुजफ्फरपुर जिले में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इस बार का अमित शाह का यह बहुत ही अहम माना जा रहा है।

अमित शाह के कार्यक्रम की मिली जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली से पटना हवाई जहाज़ से पहुंचेगे। पटना से हेलीकॉप्टर के ज़रिए पताही हवाई अड्डा (मुजफ्फरपुर) पहुंचेंगे। करीब सवा दो घंटे वहां आयोजित किसान रैली को संबोधित करेंगे। किसानों को संबोधित करने के बाद 3 बजे वह पटना निकल जाएंगे।

Central Home Minister Amit Shah Bihar Visit is Very Important This Time, Political Gossip started

अमित शाह इस दौरान आगामी चुनाव के में पार्टी को जीत दिलाने की रणनीति पर भी काम करेंगे। पताही हवाई अड्डे पर रैली के दौरान बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। वह लोग भी रैली में अपनी बात रखेंगे। शाम 3 बजे तक रैली ख़त्म होने की बात है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

आपको बता दें कि 10 महीने में पांचवी बार अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा प्रदेश में भाजपा द्वारा जातीय समीकरण को साधने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जातीय समीकरण साधने के साथ ही प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर भी भाजपा की ख़ास नज़र है।

बिहार में भाजपा सभी सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। लेकिन प्रदेश की 10 सीटों को भाजपा नेताओं ने ख़ास तौर से चुना है, जहां भाजपा की तरफ़ से आज तक उम्मीदवार ने चुनावी बिगुल नहीं फूंका है। क्योंकि हमेश गठबंधन के तहत सहयोगी दलों ने चुनावी दांव खेला है।

किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गया, नवादा, झंझारपुर, मुंगेर, सुपौल, वैशाली और वाल्मीकिनगर पर ख़ास ध्यान दे रही है। इन सीटों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम होना है। अमित शाह का दौरा इन लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+