Bihar: बेखौफ बदमाश! हेलमेट पहन आया और सटाकर मारी महिला के गोली, दहला देगा ये CCTV Video
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में हेलमेट पहने एक बदमाश ने घर जा रही महिला की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश ने उसके सिर के पीछे से सटाकर गोली मारी और अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा स्थित अली मिर्जा रोड की है। यहां की रहने वाली 37 वर्षीय साजिदा आमरीन मंगलवार की शाम करीब 8:45 पर फिजियोथैरेपिस्ट से मिलकर पैदल ही घर लौट रही थी। इसी दौरान वह जब घर से करीब 200 मीटर पहले एक फील्ड के पास पहुंची तो बाइक सवार हेलमेट पहने दो बदमाश वहां आए।

एक बदमाश बाइक से उनके पीछे उतर गया और दूसरा बाइक के साथ उन्हें ओवरटेक कर आगे जाकर खड़ा हो गया। बाइक से उतरा बदमाश उनके पीछे-पीछे हेलमेट पहने हुए चलता रहा। फिर जैसे ही महिला बाइक सवार दूसरे बदमाश के समीप पहुंची कि पैदल चल रहे बदमाश ने पीछे से उनके सर पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। जिसके बाद साजिदा आमरीन फौरन ही जमीन पर गिर गईं।
Recommended Video

उधर, घटन के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक लोग अपराधी को देखते तब तक बदमाश बाइक से भाग निकले। जिसके बाद लोगो ने मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का नीरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

जानकारी अनुसार, संजीदा का मायका वैशाली के हाजीपुर में है। ससुराल सीतामढ़ी के बेलसंड में है। वहीं मृतका का पति दुबई के अबू धाबी में रहता है। मामले में एएसपी ने बताया की मोहल्ले में लगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिसमे से एक सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications