CBI अधिकारियों को लालू बताएंगे घोटाले का सच, बेटे का भी खुलवाया जाएगा मुंह

CBI अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को रेल, होटल के टेंडर में अनियमितता के मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।

पटना। घोटाला मामले में सीबीआई लालू एंड फैमिली की परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां लालू यादव चारा घोटाला मामले में रांची कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके परिवार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप में अधिकारियों द्वारा शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। सीबीआई अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को रेल, होटल के टेंडर में अनियमितता के मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। इस बात की जानकारी सीबीआई अधिकारियों ने नोटीस के जरिए दिया है। जहां लालू प्रसाद यादव को 11 सितंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है तो तेजस्वी यादव से 12 दिसंबर को सीबीआई अधिकारी पूछताछ करेंगे।

 CBI question to Lalu Yadav and son in Scam

जानकारी के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों द्वारा रेलवे टेंडर में हुए घोटाले को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जहां लालू यादव और उनके बेटे से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। वहीं लालू यादव चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में पेश होने के लिए गए हैं तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी विपक्ष की राजनीति में लगे हुए हैं। वहीं सरकार में शामिल बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा अभी भी लालू परिवार पर बेनामी संपत्ति के आरोप लगाए जा रहे हैं। हाल फिलहाल भी कई ऐसे बेनामी संपत्ति के मामले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सुशील मोदी ने सबूत पेश करते हुए संवाददाताओं से लालू के घोटाले को उजागर किया है।

गौरतलब हो कि आज से कुछ दिन पहले आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से बेनामी संपत्ति के मामले में घंटों पूछताछ की गई थी। इस दौरान इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर खड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू किया था। जिसे देखते हुए आयकर अधिकारी को नजदीकी पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी। अब रेलवे घोटाले मामले में सीबीआई अधिकारी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+