पति की मौत के बाद देवर से तय हुई थी शादी, फंदे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या सवालों में उलझी पुलिस
Buxar Crime News Today: बिहार के बक्सर ज़िले में विधवा महिला का फंदे लटका शव मिला है। गरहथा गांव (ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र) में मिले शव को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, आत्महत्या लगे इसलिए शव को फंदे से लटका मिला है। बुधवार की सुबह हुए हादसे में पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। पुलिस के पास कई अनसुलझे सवाल हैं।

महिला के परिजनों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त महिला और उसका देवर घर अकेला था। फिल्हाल पुलिस ने महिला के देवर को हिरासत में ले लिया है और मामले में उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़की नैनीजोर गांव के रहने वाली श्रीकांत सिंह ने अपनी बेटी की साल 2021 में शादी की थी।
खुशबू कुमारी की गरहथा गांव निवासी सुदामा सिंह के बेटे से हुई थी, शादी के कुछ महीने बाद ही सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद सुदामा सिंह ने कहा था कि वह अपने छोटे बेटे से बहू की शादी करा देंगे। खुशबू के घर वाले भी राज़ी हो गए।
मायके और ससुराल के लोगों द्वारा किये गए फ़ैसले के बाद खुशबू अपने ससुराल में ही रह रही थी। देवर के साथ उसकी शादी अब तक नहीं हो पाई थी। अब महिला का शव मिला है, जिससे लोग हैरत में पड़े हुए हैं। हालंकि हादसा के नजारा देखने के तुरंत बाद देवर ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी थी।
बैजनाथ चौधरी (ब्रह्मपुर थाना अध्यक्ष) ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जिस वक्त हादसा हुआ था, उस समय घर पर महिला अपने देवर के साथ अकेले थी। उसके सास और ससुर घर से बाहर गए हुए थे। खुशबू को सरकार की तरफ़ से पति की मौत के बाद 5 लाख का मुआवजा भी मिलना था। प्रोसेस पूरा हो चुका था, लेकिन मुआवजा मिला नहीं। अचानक महिला ने आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications