Buxar Farmer Protest: चौसा थर्मल प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण का गरमाया मुद्दा, किसानों ने की महापंचायत
Buxar Farmer Protest: बक्सर में पॉवर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे को लेकर मुद्दा गरमाने लगा है। लाठीचार्ज के बाद अब मामले में सियासी रंग भी चढ़ने लगा है। विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

Buxar Farmer Protest: चौसा थर्मल प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण का मुद्दा गरमाने लगा है। मुआवजे की मांग को लेकर बक्सर में किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। वहीं विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विरोध करना हमारा अधिकार है, पुलिस किसी भी स्थानीय के घर में घुसकर उसे नहीं मार सकती है। आपको बता दें कि बिहार के बक्सर जिले में 10 जनवरी की रात पुलिसने किसानों के घरों में घुसकर उनकी पिटाई की थी। इसके बाद से ही मामले ने सियासी रंग ले लिया है।
पुलिस द्वारा लाठी बरसाने के बाद 11 जनवरी को किसानों ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए काफी तादाद में किसान चौसा स्थित पावर प्लांट में घुसकर सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। इतना ही नही आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियां तक फूंक डाली। ग्रामीणों की ने बताया कि चौसा में SJVN के पॉवर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। पिछले दो महीने से उचित मुआवजे के लिए किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए 10 जनवरी की रात करीब 12 बजे पुलिस वाले किसानों के घर में घुस गए और फिर जमकर उनपर लाठियां बसराई। वहीं किसानों का कहना है कि पुलिस ने हम लोगों पर लाठीचार्ज क्यों किया ? क्या हम लोगों का अपने हक के लिए विरोध प्रदर्शन करना ग़लत है ? पुलिस की बर्बरता की वजह से किसान उग्र हो गए और फिर बात इतनी आगे तक बढ़ गई। वहीं इस पूरे मामले में बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि किसानों ने पॉवर प्लांट में भी तोड़फोड़ किया।
किसानों के घर में घुसकर किए लाठीचार्ज मामले में मुफस्सिल थाना के थानेदार अमित कुमार ने कहा कि 'SJVN' पावर प्लांट द्वारा जिन किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी पुलिस रात में उन्हें पकड़ने गई थी। पुलिस के पहुंचने पर पहले उन लोगों ने हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने बचाव के लिए लाठीचार्ज किया।
ये भी पढ़ें: Chirag Paswan को 'z' security मिलने से अटकलों का बाज़ार गर्म, निकाले जा रहे सियासी मायने
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications