बिहार: डिवाइडर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, कई यात्रियों की जलकर मौत
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में सोमवार की सुबह मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलस गए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को उपचाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, न्याय ट्रैवल्स की बस बिहार के मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान पूर्णिया बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई।
बस में सवार थे 50 यात्री
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे दो दर्जन यात्री झुलस गए। दो शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि कई और यात्रियों के मौत की आशंका है। वहीं, कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को इलाज पूर्णिया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications