मायावती को झटका, बिहार में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भरत बिंद ने ज्वॉइन की लालू यादव की पार्टी
पटना। बिहार चुनाव से पहले बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भरत बिंद ने लालू यादव की पार्टी राजद ज्वॉइन कर ली है। शनिवार दोपहर वह तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद में शामिल हुए। इसे बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए एक झटका माना जा रहा है। भरत बिन्द से पहले भी बसपा के दो प्रदेशाध्यक्ष महाबली सिंह कुशवाहा और बृजकिशोर बिन्द भी पार्टी छोड़ चुके हैं।
Recommended Video

महाबली सिंह कुशवाहा अब जदयू के काराकाट से सांसद और बृजकिशोर बिन्द भाजपा के चैनपुर विधान सभा सीट से विधायक हैं। वहीं, जिन भरत बिन्द को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर भरत बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और भ्रष्ट व युवा विरोधी नीतीश सरकार हटाने के संकल्प के साथ हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में सम्मिलित हुए हैं।' हालांकि, अभी यह स्पष्ट हुआ कि भरत बिंद कहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही हैं कि, बिंद भभुआ से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
उधर, बिहार में ही बहुजन समाज पार्टी ने हाल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हैं, जो कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हैं। रालोसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा हैं। यही भभुआ विधान सभा सीट से बसपा और रालोसपा गठबंधन के उम्मीदवार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications