बिहार बॉर्डर पर शहीद BSF का जवान, दो मासूम हुए अनाथ
भोजपुर। बिहार के किशनगंज बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान दीपक कुमार उर्फ विनय कुमार के शहीद होने की खबर मिली है। जवान के शहीद होने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों ने जवान के परिजनों को दी है। सूचना मिलने के बाद जवान के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि जवान की मौत कैसे हुई इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

शहीद जवान भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जवान दीपक कुमार बीएसएफ की 135 बटालियन में किशनगंज बॉर्डर पर तैनात था। बता दें कि जिस वक्त जवान के घरवालों को उसके मौत की सूचना मिली उस वक्त शहीद जवान की पत्नी निशु अपने मायके उदवंतनगर के एरौड़ा गई हुई थी।
परिजनों की मानें तो दीपक एक हफ्ते पहले ही राजस्थान से बिहार-बंगाल के बॉर्डर पर पदस्थापित हुआ था। जवान अपने पीछे 2 मासूम बच्चों को छोड़कर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications