BSEB Exam 2022: कल से शुरू होने जा रही है 12वीं की परीक्षा, जान लें नई गाइडलाइन
पटना। एक फरवरी से बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में न सिर्फ नकल को रोकने की चुनौती है बल्कि परीक्षा केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना भी चुनौतीपूर्ण है। बिहार बोर्ड की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। तीन घंटे की इस परीक्षा में 15 मिनट का एक्स्ट्रा रीडिंट टाइम दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय का सदुपयोग करें।

बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए खास गाइडलाइन जारी की है। सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से इनका पालन करना होगा।
छात्रों को bseb कक्षा 12 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
छात्रों को कोविड 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
सभी छात्रों के लिए मास्क पहनना जरूरी है और वे अपने पास हैंड सैनिटाइजर भी रख सकते हैं। मास्क के बिना कोई भी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। बिहार बोर्ड प्रश्न पत्र पर दिये गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं की लिस्ट में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो रही है।
1 फरवरी को गणित और हिंदी
2 फरवरी को भौतिकी, अंग्रेजी
3 फरवरी को रसायन विज्ञान, भूगोल और कृषि
4 फरवरी को अंग्रेजी-105, 124, 205, 223, वैक्लपिक विषय ट्रेड पेपर 1
7 फरवरी को जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन
8 फरवरी को हिंदी-106, 125, अर्थशास्त्र
9 फरवरी को भाषा के पेपर, मनोविज्ञान और उद्दमिता
10 फरवरी म्यूजिक एंड फाउंडेशन कोर्स, होम साइंस एंड इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर 2
11 फरवरी को समाजशास्त्र और वैक्लपिक विषय ट्रेड पेपर 3, एनआरबी पेपर
12 फरवरी को अकाउंटेंसी एंड फिलॉसफी, एमबी मैथिली, Alt English
14 फरवरी को भाषा के पेपर, वोकेशनल पेपर












Click it and Unblock the Notifications